जिलों में भी New Year का जश्न, सासाराम और नवादा के मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सासाराम/नवादा : राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिलों में लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं। सासाराम और नवादा के मंदिरों में लोग सुबह से ही दर्शन करने के लिए जुटे हुए थे। सासाराम के प्राचीन ताराचंडी देवी स्थान और नवादा के प्राचीन संकट मोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी भीड़ जुटी हुई है। सुबह से ही लोग मंदिर की तरफ दर्शन करने के लिए जुटे हुए हैं।

नए साल को लेकर सासाराम के ताराचंडी देवी स्थान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नए साल के पहले दिन लोगों की ऐसी मान्यता है कि ताराचंडी देवी के दर्शन से पूरा साल ठीक रहता है। ऐसे में आज सुबह से ही सासाराम के प्राचीन ताराचंडी देवी स्थान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी है। लोग कतार में खड़े होकर देवी का दर्शन कर रहे हैं और पूजा अर्चना कर रहे हैं। महिलाओं के अलावा बच्चों की भी भीड़ देखने को मिल रही है। बता दें कि सासाराम के लोगों के लिए ताराचंडी देवी की में अपार श्रद्धा है। प्रत्येक पर्व त्यौहार के अलावा प्रमुख दिन यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं तथा पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में साल के प्रथम दिन यहां पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।

यह भी देखें :

नए साल पर जश्न मनाने के लिए नवादा के म्यूजियम और संकट मोचन में देखी गई भीड़

नए साल 2025 में हम नए संकल्पों के साथ नई ऊर्जा के साथ चलने को तैयार हैं। नए साल पर हमें आत्मविश्वास बढ़ाने, सकारात्मक परिवर्तन करने और और भविष्य के निर्माण के लिए मौका मिलता है। नए साल पर हम अपनों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश देते हैं। नए साल के माध्यम से हम अपनों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश भेजते हैं। इसी कड़ी में नवादा शहर के म्यूजियम और संकट मोचन में भीड़ देखी गई संकट मोचन में नए साल के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और नए साल को अच्छे से जीतने का आशीर्वाद मांगा वही नारद संग्रहालय में बच्चे बच्चियों युवा युक्तियों घूमते फिरते नजर आए।

Nawada Mandir 22Scope News
नए साल पर जश्न मनाने के लिए नवादा के म्यूजियम और संकट मोचन में देखी गई भीड़

यह भी पढ़े : नए साल में पटना के महावीर मंदिर में लगा भक्तों का तांता

सलाउद्दीन और अनिल कुमार की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...