नए साल में पटना के महावीर मंदिर में लगा भक्तों का तांता

पटना : नए साल-2025 का स्वागत लोग अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं। कुछ लोग होटल में नए साल का स्वागत अपने नए लाइफस्टाइल के साथ कर रहे हैं तो कुछ लोग राजधानी पटना के चिड़ियाघर और राजधानी वाटिका में जाकर अपने परिवार जनों के साथ पिकनिक मनाते हुए कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पटना के महावीर मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। नए साल के स्वागत में सनातनी लोग भगवान श्री हनुमान की पूजा अर्चना के साथ स्वागत कर रहे हैं। प्रभु से यह आशीर्वाद मांग रहे हैं कि नया साल उनके लिए बहुत ही शुभदायक और अच्छा फल लेकर आए। उनके बिजनेस में तरक्की हो साथ ही साथ बिहार सहित पूरे देश में अमन शांति चेन बनी रहे।

नववर्ष में पिकनिक स्पॉट छोड़कर भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं लोग

पूरा देश नववर्ष के आगमन पर खुशी में झूम रहा है। बिहार सहित पटना में लोग अलग-अलग तरीके से नए साल को मना रहे हैं। नववर्ष की शुरुआत हो गई है। लोग पिकनिक स्पॉट छोड़कर भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। दरअसल, लोगों में अब ट्रेंड बदल चुका है। पहले लोग पिकनिक स्पॉट जाना पसंद करते थे लेकिन अब लोग मंदिर में मथा टेकने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में भक्तों का काफी भीड़ लगी हुई है। लोग एक किलोमीटर लंबी लाइन में लगकर भगवान महावीर का दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

Patna Mahivir Mandir 1 22Scope News
नववर्ष में पिकनिक स्पॉट छोड़कर भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं लोग

यह भी पढ़े : New Year के जश्न में डूबा पटना, पुलिस ने रात में चलाया गहन चेकिंग अभियान

यह भी देखें :

महीप राज और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...