सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ राज्यपाल से मिले, नववर्ष की दी शुभकामनाएं

रांची. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राजभवन में सीएम हेमंत सोरेन एवं उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने मुलाकात की और उन्हें नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

नववर्ष पर राज्यपाल से मिले सीएम हेमंत सोरेन

इसको लेकर हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “राजभवन में माननीय राज्यपाल आदरणीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष 2025 की बधाई और शुभकामनाएं दी।

नववर्ष पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने नववर्ष पर शुभकामना संदेश देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “नववर्ष 2025 के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। राज्य के अमर वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों के सपनों तथा राज्यवासियों के आकांक्षाओं को साकार करते हुए सोना झारखण्ड का निर्माण हमें मिलकर करना है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ पहुंचकर हम उन्हें राज्य के सर्वांगीण विकास का हिस्सा बनाने का भी काम करेंगे।”

आगे उन्होंने लिखा, सभी के सहयोग से आने वाले समय में बेहतर और दूरदर्शिता के साथ राज्य आगे बढ़ेगा। नववर्ष 2025 आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति लाए, सभी स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूं। जोहार! जय झारखण्ड!”

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...