Ranchi- एसएसपी रांची, सुरेंद्र कुमार झा ने जेसीआई, रांची की ओर से पुलिस लाइन में बनाये गए स्थायी शेड का उद्घाटन किया.
मौके पर सुरेंद्र कुमार झा ने स्थायी शेड निर्माण के लिए जेसीआई के सदस्यों की सराहना की और कहा कि समाजसेवा में युवाओं की अहम भूमिका है. जबकि जेसीआई, राँची के अध्यक्ष जेसी गौरव अग्रवाल ने सदस्यों को सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया.
कार्यक्रम का संचालन जेसी सनी केडिया, जेसी अंकित अग्रवाल और जेसी रौनक टेकरीवाल ने किया. कार्यक्रम में एसपी नौशाद आलम, सिटी एसपी सौरभ, सर्जेंट मेजर अभिनव कुमार और सर्जेंट मेजर सनी कुमार, जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष मनीष रामसीसरिया, जेसी अमित खोवाल के साथ ही बड़ी संख्या में जेसीआई के सदस्य भी उपस्थित रहें. इस अवसर पर जेसीआई की ओर से पुलिस कर्मियों के खाने-पीने की भी व्यवस्था कर की गई थी.
अयोग्य अधिकारी है एसएसपी संजीव कुमार, अपराध नियंत्रण बस की बात नहीं

















