जमीन कारोबारी की हत्या के मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के पवई वरंडी नदी के पास आगामी 30 दिसंबर 2024 को हुए अखिलेश यादव की हत्या को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले मोहम्मद तारिक, दिलीप यादव, गुलशन कुमार, रंजीत कुमार और विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, तीन खोखा भी बरामद किया है।

एसपी वैभव शर्मा ने इस घटना का खुलासा करते हुए कहा कि 30 दिसंबर को पार्टी के बहाने बुलाकर जमीन खरीद बिक्री के काम करने वाले अखिलेश को उसके साथियों ने मिलकर रुपया के लेनदेन के कारण हत्या कर गोली मारकर हत्या कर दी। पहले तो मृतक की पहचान अज्ञात था फिर उसकी पहचान और सत्यापन करवाते हुए पुलिस ने जब मामले पर तफ्तीश शुरू किया। परिवार के लोगों के बयान के आधार पर हत्या के कारण साफ नहीं हो पा रहा था।

यह भी देखें :

स्थानीय इनपुट के आधार पर जब मामले की जांच की गई तो इसके पीछे जमीनी विवाद के कारण लेनदेन में हत्या का मामला साफ हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों ने भी हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल किए गए दो देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद करते हुए फरारी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : फायरिंग बट को मोतिहारी पुलिस ने कराया मुक्त

सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...