Bihar Politics: तस्वीरें बोलती हैं…, तेजस्वी ने जोड़े हाथ तो सीएम नीतीश ने भी…

पटना: एक तरफ राजद सुप्रीमो लालू यादव के बयान के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है तो दूसरी तरफ अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की एक तस्वीर ने सियासी पारा को और भी चढ़ा दिया है।‌ तस्वीर में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश की तरफ देख हंसते हुए हाथ जोड़े खड़े हैं तो सीएम नीतीश तेजस्वी यादव का हाथ पकड़ा हुआ है और दोनों नेता एक दूसरे को देखते हुए हंस रहे हैं।‌

तस्वीर है राजभवन की जहां बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शपथग्रहण समारोह में चाचा भतीजा की मुलाकात हुई।‌ चाचा नीतीश को देखते ही भतीजा तेजस्वी ने हाथ जोड़ लिया तो चाचा ने भी आगे बढ़ कर भतीजे का हाथ थाम लिया।‌ इस दौरान चाचा भतीजा के चेहरे पर मुस्कान भी है।‌ चाचा भतीजा की इस तस्वीर सामने ने बिहार के सियासी महकमे में एक नई गर्मी पैदा कर दी है।‌ कहा यह भी जा रहा है कि चाचा भतीजा की यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है।‌

 बता दें कि बुधवार को ही राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश को साथ आने का खुला निमंत्रण दिया है और कहा कि उनके लिए दरवाजे हमेशा ही खुले हैं।‌ वे साथ आएं, हम सारे गिले शिकवे भूल जायेंगे और फिर वे साथ में काम करें।‌ लालू यादव के बयान के बाद पहले ही बिहार के सियासी महकमे में खलबली मची हुई है अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग तरह तरह की चर्चे करने लगे हैं।‌ हालांकि बता दें कि लालू यादव के बयान पर जदयू और भाजपा ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है कि एनडीए नीतीश के नेतृत्व में ही आगामी चुनाव लड़ेगा।‌

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Nitish Kumar जायेंगे राजद के साथ? लालू-तेजस्वी के मत अलग तो जदयू-भाजपा ने कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Politics Bihar Politics Bihar Politics

Bihar Politics

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...