Giridih Crime : राजा मंदिर के पुजारी के घर डाका डालने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, देशी पिस्टल सहित कई सामान बरामद…

Giridih Crime : गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के धनवार बाजार स्थित राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पंडित के घर बीते 31 दिसंबर को हुए डकैती मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें जमशेदपुर के रहने वाले रोहित कुमार शर्मा उर्फ़ टूटू विश्वकर्मा और आकाश मिश्रा शामिल है।

तीहग6 22Scope News

Giridih Crime : एक देशी पिस्टल सहित कई हथियार बरामद

इन दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन और चार हजार रूपये नगद बरामद किया है। इस बात की जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने पपरवाटांड स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर दी।

Giridih Crime : भारी मात्रा में हथियार बरामद
Giridih Crime : भारी मात्रा में हथियार बरामद

घटना के बाबत बताया गया कि 31 दिसंबर की रात को धनवार के राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पंडित के घर अचानक आधा दर्जन से अधिक अपराधी डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए चन्द्रिका पंडित के घर में घुसे और 1 घंटे तक जमकर उत्पाद मचाते हुए डकैती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई और ग्रामीणों ने खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़ा और दोनों की जमकर धुनाई की। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।

तचीूह min 22Scope News

छापेमारी करते हुए पकड़ में आए अपराधी

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अपराधियों को अपने हिरासत में ले लिया। वहीं घटना के बाद पूरे धनवार में लोगों के बीच दहशत का माहौल था। घटना के बाद गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार ने खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद को इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने का निर्देश दिया और एक टीम का गठन किया।

ीूब45ीब min 22Scope News

टीम में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के अलावे जमुआ अंचल के इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो, धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, हीरोड़डीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, पुअनि रविंद्र कुमार, सअनि अशोक मंडल और तकनीकी शाखा के जोधन महतो को शामिल किया गया।

टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने जब दोनों अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने घटना में शामिल होने की अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के भी नाम बताया है। जिसके बाद पुलिस की टीम फरार चल रहे है अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...