शीतलहर की चपेट में पूर्वी चंपारण, नगर निगम की व्यवस्था नदारद

मोतिहारी : बिहार के साथ-साथ पूर्वी चंपारण जिला भी शीतलहर की चपेट में है। 280 करोड़ की बजट बनाने वाली मोतिहारी नगर निगम के तरफ से इस कड़ाके की ठंड होने के बावजूद अलाव की व्यवस्था मोतिहारी के किसी भी चौक-चौराहे पर नहीं की गई है। देर रात कचहरी, मीना बाजार, ज्ञान बाबू, सदर अस्पताल चौक और स्टेशन चौक के साथ-साथ लगभग आधे दर्जन चौक- चौराहे का जायजा लिया लेकिन कहीं भी इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

वहीं रिक्शा वाले, टेंपो वाले और सब्जी बेचने वाले गरीब मजदूर वर्ग के लोग किसी तरह जुगाड़ तंत्र से अपने जीवन को बचाने में जुटे हैं। मीना बाजार चौक पर रिक्शा चालक और सब्जी विक्रेता ने किसी तरह की कोई अलाव की व्यवस्था नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं स्टेशन के पास टेंपो चालकों ने किसी तरह कचरे का जुगाड़ कर अलाव की व्यवस्था अपने तरीके से की है ताकि इस कड़ाके की ठंड से खुद को बचा जा सके। वहीं बात करते हुए रिक्शा चलाको और सब्जी विक्रेता ने नगर निगम पर जमकर भड़ास निकालते हुए निगम की पोल खोल दी है। किसी तरह की अलाव की व्यवस्था नहीं होने का आरोप भी लगाया है।

Motihari Thand 1 22Scope News

यह भी देखें :

वहीं टेंपो चालकों ने नगर निगम को केवल टैक्स वसूलने वाला निगम बताया है और ठंड से बचने के लिए किसी तरह के उपाय नहीं करने का आरोप भी लगाया है। जिस तरह नगर निगम होल्डिंग टैक्स और सफाई टैक्स के साथ-साथ कई तरह के टैक्स के रूप में जनता से मोटी राशि वसूल करती है। इस कड़ाके की ठंड में नगर निगम ने अलाव की व्यवस्था करना मुनासिब नहीं समझा है। लोगों को यूं ही ठंड में मरने को मजबूर कर दिया है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को लेकर मौके से जरा जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा- फायरिंग बट को मोतिहारी पुलिस ने कराया मुक्त

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img