
मोतिहारी : पूरे बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं पूर्वी चंपारण में भी शीतलहर और ठंड बढ़ने से लोगों के जीवन पर काफी असर पड़ रहा है। गाड़ियों के साथ-साथ जीवन की रफ्तार भी धीमी हो गई है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज होने से पिछले कई दिनों से ठंड और कनकनी काफी महसूस हो रही है। जिसके कारण लोग घर से कम निकल रहे है। वहीं ठंड से बचाव के लिए मोतिहारी नगर निगम के द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर आलाव की व्यवस्था करने की भले ही दावे कागजों पर किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
मोतिहारी के स्टेशन चौक, अस्पताल चौक और बलुआ चौक सहित दर्जनों चौक-चौराहे पर किसी तरह के अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके कारण टेंपो, रिक्शा और मजदूरी करने वाले की परेशानी काफी बढ़ गई है। कंबल के सहारे लोग अपने जीवन को बचाने में जुटे हैं। मीडिया जब ग्राउंड जीरो पर गई तो कहीं भी नगर निगम के सरकारी अलाव की व्यवस्था दिखाई नहीं दिया।

यह भी देखें :
वहीं तुरकौलिया जाने वाली यात्री रामसूरत राय ने कहा कि कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं है। पटना से लेकर मोतिहारी में लगातार ठंड का असर दिख रहा है। वहीं टेंपो चलाने वाले राजू कुमार बैठने कहा कि नगर निगम के द्वारा अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए लेकिन अलाव नहीं होने से हम सभी ठंड की मार झेल रहे हैं। वहीं टेंपो चालक राजेश कुमार ने कहा कि लगातार ठंड बढ़ रहा है, प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं है।
यह भी पढ़े : शीतलहर की चपेट में पूर्वी चंपारण, नगर निगम की व्यवस्था नदारद
सोहराब आलम की रिपोर्ट




