Advertisment

Mobile से फोटो खींच नहीं करेंगे चालान, पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी किया निर्देश

पटना: बिहार में पुलिसकर्मी अब किसी भी मामले में मोबाइल फोन से फोटो खींच कर चालान नहीं कर सकेंगे। मामले को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय के यातायात प्रभाग ने राज्य के सभी एसएसपी और एसपी को पत्र लिख कर अवगत करवाया है और कहा है कि अब राज्य में कोई भी पुलिसकर्मी मोबाइल फोन से फोटो खींच कर अब चालान नहीं करेंगे। पुलिस मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि अब तक देखा गया है कि अवर निरीक्षक के रैंक से नीचे के पुलिसकर्मी भी मोबाइल फोन से फोटो खींच कर एचएचडी में प्रविष्टि कर चालान काटते हैं।

सभी जिलों को 1869 एचएचडी आवंटित की गई है। सभी एचएचडी में लेट-लॉन्ग के साथ ही हाई रेजोल्यूशन ऑन स्पॉट फोटो लेने की सुविधा है। पुलिसकर्मी इसे एक्टिवेट करते हुए चालान कर सकते हैं लेकिन यह सुनिश्चित करना है कि अवर निरीक्षक से नीचे रैंक के कर्मी चालान न करें और न ही मोबाइल फ़ोन से फोटो लेकर एचएचडी में प्रविष्ट किया जाये ताकि हर चालान में डेट टाइम और लेट लॉन्ग की स्टांपिंग हो। इसकी अवहेलना करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    पटना में BPSC के विरोध में धरना प्रदर्शन, पप्पू यादव समेत करीब 200 लोगों पर FIR

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Mobile Mobile Mobile

Mobile

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...