अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और कलाकारों को करेंगे सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और कलाकारों को करेंगे सम्मानित

पटना, 30 नवंबर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के तहत समाज कल्याण विभाग के दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 2 और 3 दिसंबर को पटना के ज्ञान भवन परिसर में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा, कला और कौशल का प्रदर्शन करेंगे

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगजन होंगे सम्मानित

3 दिसंबर को निर्धारित मुख्य समारोह में अतिथि संबोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और इंडियन आइडल फेम मेनुका पाडेल का विशेष प्रदर्शन कार्यक्रम का आकर्षण बनेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिव्यांगजन खिलाड़ियों और कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस आयोजन में यूनिसेफ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

दिव्यांगों के कला और हुनर को मिलेगा सम्मान

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी कला और हुनर को सामने ला सकें, सामाजिक बाधाओं को तोड़ सकें और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकें। इस आयोजन में विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनियों को शामिल किया गया है, जिनमें दिव्यांगजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

कला,शिल्प और हस्त निर्मित उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

इस आयोजन के तहत दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ ही दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री भी की जाएगी। पेंटिंग, गायन और अन्य कलात्मक विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

पहले से चिन्हित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, दिव्यांगता से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञ पैनल द्वारा परिचर्चा भी आयोजित होगी। स्थानीय कलाकारों और दिव्यांग बच्चों को भी मंच पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़े : गन्ना उद्योग विभाग की नई पहल, निवेशकों और किसानों के लिए सुनहरा अवसर,ऑनलाइन आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...