रांची : बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने को ले राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक पीके मिश्रा ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो रांची जिला में अगस्त के आखिर तक बेरोजगारी भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में केवल सरकारी शैक्षिक संस्थानों से पास छात्रों को ही इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि 7,500 और 5000 वार्षिक बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है। योजना का नाम मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि रखा गया है। आपको बता दें कि सरकार गठन के समय ही मौजूदा सरकार ने रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी लेकिन कोरोना का हवाला देते हुए अबतक इसे शुरू नही किया गया था।

Advertisment
इस महीने से बेरोजगारी भत्ता मिलने की उम्मीद
गैस से लगी भीषण आग, 2 घर जलकर खाक, किशोर सहित...
बेतिया : बेतिया के नौतन अंचल क्षेत्र के खड्डा पुरंदरपुर गांव में गुरुवार की देर रात गैस के रिसाव से भीषण आग लग गई।...
समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...
पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...
Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...
झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

















