Advertisment

शिक्षा मंत्री आवास के बाहर फिर जुटे जेटेट अभ्यर्थी, प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुई महिला

शिक्षक नियुक्ति नियमावली में बदलाव की मांग कर रहे हैं जेटेट अभ्यर्थी

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास के बाहर नई नियमावली को लेकर जेटेट अभ्यर्थी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। पास अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य की सरकार हमलोगों का सीधा बहाली करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन और तीव्र होगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला भी बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि महिला गोड्डा जिला की रहने वाली है।

15 दिनों के भीतर दूसरी बार जेटेट अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास को घेर रखा है। पास अभ्यर्थी यह चाहते हैं कि शिक्षक नियुक्ति की तमाम प्रक्रिया में इन्हें मेरिट के आधार पर नियुक्त किया जाय। ये लोग विभाग द्वारा शिक्षक नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं।

टेट पास अभ्यर्थियों ने शिक्षक नियुक्ति की नियमावली में बदलाव की मांग की है। राज्य में दो बार टेट की परीक्षा हुई। वर्ष 2013 में टेट पास अभ्यर्थियों की 13 बार काउंसलिंग हुई। जबकि 2016 में टेट पास अभ्यर्थियों की एक बार भी काउंसलिंग नहीं हुई।

टेट उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा के अध्यक्ष परिमल कुमार का कहना है कि टेट पास शिक्षक अभ्यर्थियों की इससे पहले सरकार ने सीधी नियुक्ति की है, फिर नियमावली में बदलाव करके 2016 में टेट पास अभ्यर्थियों की परीक्षा क्यों ली जा रही है। परिमल कुमार ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव भी कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्री के फेसबुक पोस्ट पर झलका पारा शिक्षकों का दर्द

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: मुनीडीह में सनसनीखेज वारदात, युवक की...

Dhanbad Domestic Dispute Murder Case: धनबाद के मुनीडीह ओपी इलाके के गोपीनाथडीह बस्ती में घरेलू झगड़े के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में...