अंचलाधिकारी की अगुवाई में डोमचांच नगर पंचायत बना अतिक्रमण मुक्त

कोडरमाः डोमचांच को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन की ओर से जोर-शोर से अभियान चलाया जा रहा है। सड़क किनारे ठेला-खोंमचा लगाने वालों को वेंडर जोन में ले जाने की तैयारी की जा रही है। डोमचांच के अंचल अधिकारी मा देव प्रिया की अगुवाई में नगर पंचायत के कर्मी और पुलिस जवानों ने मिलकर डोमचांच बाजार रोड को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया है।

पहले ही प्रशासन की ओर से अतिक्रमण स्थल को खाली करने का आग्रह किया गया था और आज जब प्रशासन अतिक्रमण स्थल को खाली करवाने पहुंची तो लोगों ने स्वेच्छा से ही अपने-अपने दुकान के आगे का अतिक्रमण हटा लिया। स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने वालों को प्रशासन की ओर से गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। कई स्थानों पर अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया  गया।

आम लोगों ने अतिक्रमण हटाए जाने पर खुशी का इजहार किया और कहा कि  अतिक्रमण हटने के बाद सड़क काफी चौड़ी हो गई है, आवागमन में सुविधा हो रही है।

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...