प्रगति यात्रा के दौरान आज मुजफ्फरपुर में रहेंगे CM नीतीश, देंगे कई बड़ी सौगात

मुजफ्फरपुर : बिहार के सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत आज यानी पांच जनवरी को वह मुजफ्फरपुर के दौरे पर आएंगे। यहां वह जिलेवासियों को 500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। सुबह 10:40 बजे वह सड़क मार्ग से पहले रामदयालुनगर पहुंचेंगे। वहां पर मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का स्थल निरीक्षण करने के बाद दिघरा रामपुर साह में प्रस्तावित रिंग रोड का निरीक्षण करेंगे।

1500 पुलिस के जवानों की तैनाती

उसके बाद करीब 11.15 बजे मुशहरी प्रखंड के नरौली के लिए जाएंगे। नरौली में वह 30 करोड़ रुपए की लागत से बने आश्रय स्थल का उद्घाटन करेंगे। यहां पर बिंदा में मॉडल पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, मनरेगा पार्क और हेल्थ वेलनेस सेंटर का मुआयना करेंगे। सीएम नीतीश करीब साढ़े चार घंटे तक जिले में रहेंगे। साथ ही दोपहर दो बजे वह कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर 1500 पुलिस के जवान और पदाधिकारी की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़े : प्रगति यात्रा के दौरान CM ने गोपालगंज को दी करोड़ों की सौगात

यह भी देखें :

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...