जीत से शुरूआत और हार से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में हुआ भारत का अंत

डिजिटल डेस्क : जीत से शुरूआत और हार से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में हुआ भारत का अंत। पर्थ में भारत ने 295 रन की जीत के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद से टीम का प्रदर्शन गिरा। एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से शिकस्त मिली।

वहीं, ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा। यह मैच बारिश से बाधित रहा था। मेलबर्न में चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 184 रन से जीत हासिल की थी। अब सिडनी टेस्ट छह विकेट से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से अपने नाम की।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय टीम का प्रदर्शन रहा खराब…

टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरा काफी खराब रहा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय टीम को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टीम इंडिया को सीरीज को बराबरी पर खत्म करने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना था, लेकिन उनसे 3 दिन में ही मैच गंवा दिया।

इस हार का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर भी पड़ा है। टीम इंडिया की अब फाइनल में पहुंचने की सारी उम्मीदें टूट गई हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल की रेस से अब भारत बाहर हो गया है। टीम इंडिया को रेस में बने रहने के लिए ये सीरीज हर हाल में बराबरी पर खत्म करनी थी लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रही।

यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब फाइनल मैच टीम इंडिया के बिना खेला जाएगा। इससे पहले पिछली दोनों बार भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी लेकिन इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र में टीम इंडिया कुछ खास नहीं कर सकी। उसने ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज गंवाई, जो भारत में ही खेली गई थी।

भारतीय टीम 10 साल के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारी
भारतीय टीम 10 साल के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तय

टीम इंडिया के बाहर होने के साथ अब ये भी तय हो गया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी और अब ऑस्ट्रेलिया ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बता दें, पिछली बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ही है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की शुरुआत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ की थी। ये सीरीज भारतीय टीम ने 1-0 से अपने नाम की थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। इसके बाद टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से हुआ।

इस सीरीज में टीम इंडिया ने 4-1 से बाजी मारी। इसके बाद बांग्लादेश को भी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया लेकिन इसके बाद उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हार मिली।

सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का दृश्य।
सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का दृश्य।

सिडनी में संपन्न हुए पांचवे टेस्ट मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन एकनजर में जाने…

सिडनी में रविवार को संपन्न हुए पांचवें और सीरीज के आखिरी टेस्ट के शुरूआत में मैच टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल थी। भारत की दूसरी पारी 157 रन पर सिमट गई थी और कुल 161 रन की बढ़त हासिल की थी।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सैम कोंस्टास (22), उस्मान ख्वाजा (41), मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) के विकेट गंवाए। इसके बाद ट्रेविस हेड (34) और ब्यू वेबस्टर (39) ने 46 रन की नाबाद साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।

भारत दूसरी पारी में कप्तान जसप्रीत बुमराह के बिना उतरा था। बुमराह पीठ में जकड़न की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी जगह विराट कोहली ने कप्तानी की। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए, जबकि सिराज को एक विकेट मिला।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...