सदर अस्पताल में मिली शिकायत तो मरीजों का हाल जानने पहुंचे भाकपा माले के प्रतिनिधि

सासाराम : सासाराम के सदर अस्पताल में मिल रही कुव्यवस्था की शिकायत के बाद भाकपा माले का एक प्रतिनिधि मंडल सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचा। इस दौरान माले के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की। अस्पताल में सरकार द्वारा मुहैया कई सुविधा नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। माले के जिला सचिव अशोक बैठा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल अस्पताल के ट्रामा सेंटर मातृ, सामान्य वार्ड आदि का दौरा किया एवं मरीज से हाल-चाल जाना। इस दौरान अस्पताल में गंदगी तथा वार्ड में दुर्गंध की समस्या देखने को मिली। साथ ही इस कड़ाके की ठंड में मरीज को कंबल का अभाव दिखा। वहीं जो कुछ मरीजों ने बताया कि प्रतिदिन बेड का चादर नहीं बदला जा रहा है। साथ ही जो कंबल दिया गया है, वह काफी पुराना है। ऐसे में माले के कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन से की है।

यह भी पढ़े : घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, नवादा और सासाराम में जबरदस्त ठंड

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...

Siwan RPF Wheat Theft: मालगाड़ी से गेहूं चोरी की कोशिश, RPF...

Siwan RPF Wheat Theft: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सीवान रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए...

Chandrapura Cow Theft: चंद्रपुरा के जोरूवा में गौ चोरी के आरोप...

Chandrapura Cow Theft: बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जोरूवा में अहले सुबह गौ चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया।...