Samvidhan Gaurav Abhiyan: 11 जनवरी से संविधान गौरव अभियान चलाएगी भाजपा

Samvidhan Gaurav Abhiyan: भाजपा 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान (Samvidhan Gaurav Abhiyan) चलाएगी। इसकी जानकारी भाजपा नेता अमर बाउरी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। बाउरी को पार्टी ने अभियान का प्रदेश संयोजक बनाया है। साथ ही प्रदेश मंत्री नन्द जी प्रसाद एवं वरिष्ठ नेता राकेश भास्कर को इस अभियान का सह संयोजक बनाया गया है।

Samvidhan Gaurav Abhiyan: 11 से 25 तक भाजपा का अभियान

इस दौरान बाउरी ने कहा कि देश के आम जनता तक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्ष संविधान निर्माण और कांग्रेस के द्वारा किए गए उनके साथ छल को लेकर जिला मंडल तक आम जनता को जागरूक करने का काम भारतीय जनता पार्टी 11 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2025 तक करेगी। इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी ने संविधान गौरव अभियान (Samvidhan Gaurav Abhiyan) का नाम दिया है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का ही यह फल है कि आज सर्वोच्च पायदान पर देश की एक आदिवासी महिला विराजमान है। वहीं चाय बेचने वाले एक व्यक्ति प्रधानमंत्री के रूप में जन सेवा कर रहे हैं। भारत को महान बनाने में संविधान का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेकिन आज भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का विचार समाज के बीच नहीं गया है। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के लक्ष्य को देश के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम इस अभियान के माध्यम से करेगी।

Samvidhan Gaurav Abhiyan: हर नागरिक को दिया अधिकार

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण के समय की सभी घटनाओं की जानकारी देश की जनता को होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण के समय कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण पर जोर दिया था, लेकिन बाबा साहब ने देश के हर नागरिक को प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी को उनके जीवित समय में ही भारत रत्न की उपाधि दे दी, लेकिन बाबा साहब को इस उपाधि से वंचित रखा। वहीं मरणोपरांत उन्हें नई दिल्ली में दो गज जमीन भी नसीब नहीं होने दी।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब कश्मीर में धारा 370 का भी विरोध किया था। ऐसी कई घटनाएं हैं, जो आम जनता के बीच जानी चाहिए। इसलिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में मंडल स्तर तक जाकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के उन सभी अनुच्छेद उनके लक्ष्य और उनके नीति सिद्धांतों को बताने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के नाम उन्हें सम्मान देना और सम्मान देने का दिखावा करना, दोनों में जमीन आसमान का अंतर होता है। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब को अपने कार्यकाल में भारत रत्न देकर उन्हें सम्मान दिया है।

Samvidhan Gaurav Abhiyan: सीएम पर तंज

मंईयां योजना पर उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 56 लाख से अधिक लोगों के खाते में मंईंयां योजना का लाभ दिया है। लेकिन इसकी एक बड़ी कीमत जनता को चुकानी पड़ रही है। राज्य के वृद्ध, विधवा, दिव्यांग को मिलने वाले पैसे उनके खाते में नही जा रहे हैं। सरकार को इस मामले पर खेद प्रकट करना चाहिए। इस बार के अनुपूरक बजट में एक विभाग को मात्र 2100 रुपये ही दिया है। राजनीतिक हनक को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री यदि सारा सिस्टम को बैठा दें तो इसका नुकसान पूरे राज्य को भुगतना होगा।

वहीं 450 रुपये में गैस सिलिंडर देने के मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम का अपने वादे से मुकर जाना कोई नई बात नहीं है। पंचम विधानसभा में मंत्री ने कहा था कि घोषणा पत्र घोषणा ही होती है। कांग्रेस और जेएमएम के घोषणा पत्र में 450 रुपये में सिलिंडर देने की बात कही गयी है।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...