Jharkhand Election Result: चंदनकियारी से उमाकांत रजक ने जेएलकेएम उम्मीदवार को हराया, अमर बाउरी की बुरी हार

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं चंदनकियारी विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार उमाकांत रजक ने जीत हासिल की है। उन्होंने जेएलकेएम उम्मीदवार अर्जुन राजवार को 33733 वोटों से हराया। वहीं इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी को बुरी हार का सामना करना पड़ा।

Jharkhand Election Result: चंदनकियारी विधानसभा सीट

चंदनकियारी विधानसभा सीट पर मुख्य रूप से  इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार उमाकांत रजक और जेएलकेएम उम्मीदवार अर्जुन राजवार के बीच मुकाबला हुआ। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से अमर कुमार बाउरी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आजसू उम्मीदवार उमाकांत रजक को हराया था। इस बार एक बार फिर दोनों चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। हालांकि उमाकांत रजक ने इस बार जेएमएम से चुनाव लड़ा।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...