Advertisment

Nawada में कर्मी लापरवाह, प्रतिदिन हो रहा लाखों लीटर पानी बर्बाद लेकिन…

नवादा: एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘हर घर नल का जल’ योजना पर करोड़ों रूपये खर्च किये जा रहे हैं दूसरी तरफ कर्मियों की नाकामी की वजह से यह परियोजना अधड में ही दम तोड़ता नजर आ रही है। नवादा के रजौली प्रखंड के दर्जनों गांव में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं वहीं नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में कर्मियों की लापरवाही की वजह से हर दिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है।

स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि मामले में पीएचईडी विभाग और संवेदक कंपनी को जानकारी देने के बावजूद कर्मी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पानी बर्बाद होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है क्योंकि एक तरफ तो लोगों को पानी नहीं मिल रहा दूसरी तरफ जलजमाव हो रहा है। स्थानीय निवासी मनीष कुमार ने कहा कि उनके मोहल्ले में लगे नल-जल योजना के तहत पानी पंप लगाया गया है और घर-घर में पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाया गया है। पाइप लाइन में घटिया क्वालिटी का पाइप लगा देने से कई जगहों पर पाइप फट गया है।

पाइप फटने से पानी जगह जगह पर लीक हो रहा है, जिससे नल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं रास्तों के बीच में ही लीकेज पाइप से पानी बर्बाद हो रहा है। तीन माह से अधिक हो जाने के बाद भी लीकेज पाइप की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे मोहल्लेवासियों के लिए नल जल योजना जी का जंजाल साबित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पुरानी बस स्टैंड निवासी संतोष कुमार ने बताया कि कम्पनी एवं पीएचईडी विभाग के लोग काफी निष्क्रिय हैं। कर्मियों व पदाधिकारी शिकायतों के बाद भी नल को बनवाने में टालमटोल कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    प्रगति यात्रा के दौरान CM पहुंचे वैशाली, की कई घोषणाएं

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada Nawada

Nawada

JPSC Protest Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षाओं पर उठे सवाल, देवेंद्रनाथ महतो ने...

JPSC Protest Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC की अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहा आंदोलन तेज़ हो रहा है। इसी...

NIT Student Drowned Jamshedpur: दोस्तों संग नहाने गया NIT छात्र लापता,...

NIT Student Drowned Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां जिले के RIT पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद असांगी चेक डैम में रविवार दोपहर नहाते समय NIT के एक...

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...