फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीसी ने संयुक्त टीम के साथ किया निरीक्षण

धनबाद : धनबादवासियों को बहुत जल्द जाम की समस्या से निजात मिल सकती है. इसके लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है. इसी क्रम में पूजा टॉकीज से झरिया पुल तक प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण के लिए मंगलवार को धनबाद उपायुक्त के नेतृत्व में पथ निर्माण विभाग और पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने संयुक्त रुप से लाइन सर्वे किया. टीम ने पूजा टॉकीज, गया पुल, धनबाद-रांची रेल लाइन, धनबाद-गया रेल लाइन, डायमंड क्रॉसिंग सहित झरिया पुल तक पूरे एलाइनमेंट का लाइन सर्वे किया.

dhanbad DC 2 22Scope News

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि जिले में यातायात की समस्या से आम नागरिकों को निजात दिलाने और इसके स्थाई समाधान के लिए आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना प्राथमिकता है. वर्तमान में गया पुल अंडरपास के निर्माण संबंधी कार्रवाई तेजी से चल रही है. इसके अलावा पूजा टॉकीज से गया पुल होते हुए झरिया पुल तक एक ओवरब्रिज के निर्माण के लिए विभाग को जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था. जिसके आलोक में पथ निर्माण विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित ओवरब्रिज का लाइन सर्वे किया.

रिपोर्ट : राजकुमार

जूगसलाई रेलवे ओवरब्रिज पूर्ण करना मेरा भी लक्ष्य: विद्युत महतो

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...