Sambalpur Manappuram Finance से 30 किलो सोना लूट: हटिया स्टेशन पर एक आरोपी गिरफ्तार

रांची: Sambalpur Manappuram Finance – ओडिशा के संबलपुर में मणप्पुरम फाइनेंस की शाखा में 30 किलो सोना और चार लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे मौर्य एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक आरोपी अजय पासवान को झारखंड के रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी अजय पासवान बिहार के हाजीपुर का निवासी है। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह लूटकांड में शामिल था। हालांकि, लूट का कोई सामान उसके पास से बरामद नहीं हुआ। आरोपी को हटिया जीआरपी ने संबलपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस टीम आरोपी को लेकर संबलपुर रवाना हो गई है।

Sambalpur Manappuram Finance :

तीन जनवरी को पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर मणप्पुरम फाइनेंस की शाखा से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अजय पासवान की पहचान की। मौर्य एक्सप्रेस से यात्रा करने की सूचना मिलने पर हटिया जीआरपी ने रांची पुलिस की टीम के सहयोग से आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई।

Sambalpur Manappuram Finance :

पुलिस को शक है कि गिरफ्तार आरोपी का संबंध शातिर चंदन सोनार गिरोह से हो सकता है। इस पहलू पर भी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने शुक्रवार को संबलपुर की शाखा में हथियार के बल पर लॉकर की चाबियां और पासवर्ड हासिल कर सोने के गहने और नकदी लूट ली थी। डकैती के दौरान अपराधी हेलमेट और मास्क पहने हुए थे और घटना के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...