Advertisment

कौवाकोल के ग्रामीणों ने DM को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

नवादा : कौवाकोल थाना क्षेत्र के मननपुर गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग के द्वारा ग्रामीण पर एफ आई आर दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। इस दौरान ग्रामीण संतोष कुमार ने पत्रकारों को बताया कि कौवाकोल थाना क्षेत्र के मननपुर गांव में वन विभाग के द्वारा बनाया गया बांध आधा अधूरा बना है। 155 मीटर लंबाई के स्थान पर मात्र 75 मी बांध बनाया गया। दो से तीन महीने बाद ही बांध ध्वस्त हो जाने की शिकायत डीएफओ से किया गया। डीएफओ ने संजीव रंजन, वीरेंद्र और प्रदीप कुमार के साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही ग्रामीणों को झूठा केस में फंसाने की धमकी दी। जब 19 अक्टूबर 24 को वन संरक्षण रेंजर प्रदीप कुमार के द्वारा पुनः ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया गया एवं भ्रष्टाचार छुपाने को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। डरे सहमे ग्रामीणों ने समाहरणालय पहुंचकर डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े : साइबर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...

Dehri Executive Officer Murder: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अधिकारी...

Dehri Executive Officer Murder: रोहतास ज़िले में डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के...