मांझी ने सीएम नीतीश को दी धमकी, कहा- 1 हजार करोड़ नहीं दिया तो तोड़ देंगे गठबंधन

गया : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया जिले के इमामगंज विधानसभा में आयोजित एक मंच से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकाया है. मांझी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि मेरे बेटे मंत्री संतोष कुमार के फंड में एक हजार करोड़ रुपए नहीं दिया तो मैं गठबंधन तोड़ दूंगा.

जीतन राम मांझी विगत 6 दिसंबर को गया जिले के इमामगंज विधानसभा में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने अपने पुत्र संतोष कुमार सुमन को कहा है कि आप एक हजार करोड़ की योजनाओं का एस्टीमेट बनाकर रखें और इसके लिए हमने सीएम नीतीश कुमार से मांग किया है कि एक हजार करोड़ की योजना दें. अगर वे वैसा नहीं करते हैं तो हम पलटी मार देंगे और महागठबंधन में चले जाएंगे. इस राशि से क्षेत्र की सैकड़ों योजनाओं का जीर्णाेद्धार होगा. उन्होंने कहा कि हम अपने उम्र की अंतिम पारी खेल रहे हैं और चाहते हैं कि उम्र के अंतिम पारी में हमारा यश बरकरार रहे.

रिपोर्ट : शक्ति

लाचारी की बुनियाद पर अब नहीं होगा गठबंधन- अविनाश पांडेय

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...