मिनी बस के तहखाने में छुपाकर हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने किया भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

मशरक (सारण) : बिहार में कई सालों से पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है. दूसरी ओर इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी है. जिसमें एक बार फिर से मशरक में उत्पाद विभाग और पुलिस मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर शानदार सफलता प्राप्त करते हुए अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिवान से शीतलपुर होकर जाने वाली सड़क एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंसोही पुलिस चेकपोस्ट के समीप से शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. जिसमें लगभग 10 लाख मूल्य की 518.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करने साथ ही पुलिस ने तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक कुमार रजनीश ने बताया कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैवलर में गुप्त तहखाना बना कर शराब की तस्करी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि इसके बाद उत्पाद पुलिस ने बंसोही चेकपोस्ट के पास अशोक कुमार, कुश कुमार, रवि कुमार, मंकेश्वर, संजय चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को जांच में लगाया गया. टीम के द्वारा मुख्य सड़क एस एच-73 से गुजर रहे ट्रैवलर को रोका गया. जब पुलिस द्वारा ट्रैव्लर में की तलाशी ली गई तो उसमें गुप्त तहखाना बना अंग्रेजी शराब के कार्टन दिखे. उसके बाद मौके से चालक सहित तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी बताए जा रहे है. जिनसे उत्पाद विभाग की पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. तस्करों ने बताया कि शराब उत्तर प्रदेश के देवरिया से सिवान रेवा के रास्ते वैशाली ले जा रहे थे. मशरक में किसी अन्य चालक के जिम्मे डिलेवरी देनी थी. गिरफ्तार अभियुक्तों पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट : रंजीत

ऊपर से आलू लदा था नीचे थी शराब, रजौली में 477 लीटर शराब बरामद

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...