‘चुनाव में बिहार और यूपी के लोग केजरीवाल का कर देंगे इलाज’

पटना : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को फर्जी वोटर कहे जाने के मामले ने राजनीतिक तुल पकड़ लिया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। संजय झा के अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी केजरीवाल पर करारा हमला किया है।

संजय झा ने कहा कि देखिए अरविंद केजरीवाल जब कोरोना काल था तब भी पूर्वांचल के लोगों और बिहार के लोगों को दिल्ली के बॉर्डर पर बस से लाकर छोड़ दिया था। जिससे की वह लोग पैदल वहीं जा सके। यहां तक की 500 रुपए लेकर आते हैं और पांच लाख तक का इलाज करवा कर जाते हैं। दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली सब की है। ये लोग संविधान की बात करते हैं। दिल्ली में जो बिहार और यूपी के लोग रहते हैं उसी की बदौलत दिल्ली चलता है। यह लोग काम करना बंद कर दें तो फिर दिल्ली बंद हो जाएगी। इसके पहले जो दिल्ली की मुख्यमंत्री थी वह भी बिहारी के प्रति इस तरह का कमेंट किया करती थी। देखिए फिर चुनाव में उनका क्या हाल हुआ। इस बार बिहार और यूपी के लोग इनका इलाज कर देंगे।

यह भी पढ़े : अरविंद केजरीवाल पर भड़के चिराग पासवान, पूछा- बिहारियों से नफरत क्यों

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...