Advertisment

पूर्णिया में पढ़ाई कर रहे छात्र की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

पूर्णिया : बायसी नगर पंचायत के पूरब चौक में पूर्णिया से आती बस में एक छात्र की मौत हो गई जहां स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में मृतक छात्र को बायसी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालांकि उस वक्त तक मृतक छात्र की पहचान नहीं हो पाई थी। मृतक छात्र के पास से आधार और मोबाइल मिलने के उपरांत घर का पता लगाया गया और मृतक की पहचान हो पाई। इसके बाद मृतक के परिजनों को फोन कर इस की जानकारी दी गई और बायसी स्वास्थ्य केंद्र बुलाया गया। मृतक की पहचान किशनगंज जिला के बहादुरगंज थाना के गांगी गांव के निवासी सैफुद्दीन के 26 वर्षीय पुत्र तौसीफ के रूप में हुई है।

इधर, मौत की खबर पाकर मृतक के बड़े भाई के साथ कई लोग बायसी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहा मृतक के बड़े भाई ने बताया की पूर्णिया में मेरा भाई पढ़ाई कर रहा था। पहले से उनको पिलिया बीमारी कि शिकायत थी, उसका इलाज किशनगंज में चल रहा था। आज इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास पूर्णिया से किशनगंज आ रहा था कि बायसी पूरब चौक के समीप आचानक तबियत बिगड़ गई और अचानक इसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत शव को गांव लेकर चले गए।

यह भी पढ़े : Bihar Teacher Transfer : पहले फेज में कैंसर पीड़ित शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर

यह भी देखें :

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

East Champaran New Sugar Mills: पूर्वी चंपारण में खुलेंगी दो नई...

East Champaran New Sugar Mills: बिहार सरकार की ओर से राज्य में 14 चीनी मिलें खोलने के फैसले के बाद पूर्वी चंपारण जिले में...

BPSC TRE-4 Notification 2026: शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर...

BPSC TRE-4 Notification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 Notification 2026 जारी कर दिया है। लंबे समय से शिक्षक...

Ranchi protest success JPSC-JSSC Dispute: परीक्षा रद्द होने के बाद देवेंद्र...

देवेंद्र नाथ महतो ने JPSC-JSSC आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की। परीक्षा रद्द होने के बाद अब पेपर लीक रोकने और भर्ती व्यवस्था...