Ramgarh: दामोदर बालू घाट पर प्रशासन की छापेमारी, सात ट्रैक्टरों को पकड़ा

Ramgarh: दामोदर बालू घाट सिरका में रामगढ़ के एसडीओ अनुराग तिवारी ने टीम के साथ छापामारी अभियान चलाकर सात ट्रैक्टरों को पकड़ा। छापामारी के दौरान जैसे ही प्रशासन की टीम सिरका बालू घाट में अवैध बालू की लदाई कर रहे ट्रैक्टर के पास पहुंचनी तो अवैध बालू लादने में लगे लोग फरार हो गए।

Ramgarh: अवैध बालू उठाव पर कार्रवाई

इस संबंध में एसडीओ रामगढ़ अनुराग तिवारी ने बताया कि सिरका बालू घाट पर छापेमारी करने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस एसडीपीओ व थाना प्रभारी को आगे की कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। सूचना के बाद रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लिया।

वहीं छापामारी के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी आने लगे। वहीं रामगढ़ एसडीओ की कार्रवाई से अवैध बालू खनन करने में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

रविकांत की रिपोर्ट

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...