बीसीसीएल मोदीडीह परियोजना के असिस्टेंट मैनेजर के साथ मारपीट, आक्रोशित कर्मियों ने किया कार्य से बहिष्कार

धनबाद/बाघमारा : बीसीसीएल एरिया- 4 के वेस्ट मोदीडीह परियोजना के असिस्टेंट मैनेजर संदीप कुमार से तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट की है. ड्यूटी में दौरान ही यह घटना हुई है. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की मांग को लेकर कार्य से बहिष्कार कर दिया.

घटना के सम्बंध में घायल अधिकारी ने बताया कि कार्यस्थल के समीप ही एक होटल में बैठे थे. उसी समय अज्ञात लोगों ने किसी बात को लेकर उनसे विवाद कर दिया और इसी क्रम में लोहे के किसी हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया जिससे वो घायल हो गए. मौके ओर अफरातफरी मच गई. आननफानन में घायलावस्था में उन्हें बीसीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया. सिर में अंदरूनी चोट की आशंका से बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद सेंट्रल अस्पताल धनबाद भेज दिया गया.

घटना के बाद आक्रोशित कर्मियों को परियोजना पदाधिकारी एस बनर्जी ने समझा बुझाकर कार्य सुचारू करवाया. साथ ही घटना की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को दी. वहीं घटना के सम्बंध में तेतुलमारी थाना में लिखित शिकायत की प्रक्रिया की जा रही है.

रिपोर्ट : सुरजदेव मांझी

अवस्थी घाट पर मिला युवक का शव, आक्रोशित लोगों ने किया दानापुर मुख्यमार्ग जाम

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...