Advertisment

भाजपा नेता की जमीन पर दबंगों ने चलाया जेसीबी, हथियार लहराकर कर्मियों से की मारपीट

भाजपा नेता की जमीन पर दबंगों ने चलाया जेसीबी, हथियार लहराकर कर्मियों से की मारपीट

धनबाद : भाजपा नेता की जमीन पर दबंगों ने चलाया जेसीबी-धनबाद के

जेपी हॉस्पिटल की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे हथियार बंद

लोगों ने अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया.

साथ ही अस्पताल कर्मियों के क्वार्टर को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया है.

घटना की जानकारी अस्पताल निदेशक सह जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल को मिली तो

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची सरायढेला थाने की पुलिस घटना स्थल पर जांच कर रही है. वहीं भाजपा नेता ने कुछ दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

25-30 की संख्या में आये थे अपराधी

bjp land 1 22Scope News

प्रदीप मंडल एवं उनके कर्मियों के मुताबिक 25-30 की संख्या में लोग हाथों में आर्म्स लिए पहुंचे थे. वे लोग उक्त जमीन जो कि प्रदीप मंडल की है, उस पर कब्जा करने लगे. जिस जगह पर अस्पताल कर्मी रह रहे थे उस जगह को डोजर से ध्वस्त कर दि़या गया, साथ ही कर्मियों के साथ मारपीट की गई. हो-हंगामा सून अस्पताल प्रबंधक और कर्मी उक्त जगह पर पहुंचे तो दोनों ओर से हंगामा और मारपीट शुरू हो गई. आनन-फानन में सरायढेला थाने की पुलिस को सूचना दी गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा जमीन संबंधित मामले को लेकर विवाद हुआ है. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी सूचना एवं लिखित शिकायत मिली थी. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

भाजपा ने सम्राट अशोक की जयंती पर NDA को बताया एकजुट, JDU कल मनाएगी जयंती

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...