BCCL Protest: बीसीसीएल एरिया-10 में रास्ता विवाद ने लिया उग्र रूप, अधिकारियों-कर्मचारियों पर हमला

Jharia: जिले के बीसीसीएल एरिया-10 अंतर्गत एंटी एसटी विभागीय परियोजना का रास्ता काटे जाने के मामले ने उग्र रूप ले लिया। इस घटना से आक्रोशित बीसीसीएल के अधिकारी और कर्मचारियों ने बीसीसीएल प्रबंधन तथा आउटसोर्सिंग प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बीसीसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों का आरोप है कि एलबी सिंह समर्थकों द्वारा परियोजना के रास्ते को जबरन काटा गया, जिसका विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में बीसीसीएल की महिला कर्मियों समेत कई पुरुष कर्मचारी घायल हो गए। जान बचाने के लिए कई कर्मचारियों को मौके से भागना पड़ा।

महिला कर्मियों पर हमले से बढ़ा आक्रोश:

घटना के दौरान महिला कर्मियों के साथ हुई मारपीट को लेकर कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी गई। घायल कर्मचारियों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला अचानक और सुनियोजित तरीके से किया गया।

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन:

घटना से आक्रोशित बीसीसीएल अधिकारी और कर्मचारियों ने तीसरा–बलियापुर मुख्य मार्ग पर ठाकुर मोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से मामले में उचित और सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

पुलिस ने की समझाने की कोशिश:

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला तीसरा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने पर तीसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्टः मनोज शर्मा

 

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...