आरा : भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार मठिया गांव में शुक्रवार की रात बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या की इस घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। हालांकि घर में सो रहे दंपति बुजुर्ग की हत्या किसने और क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार, मृतक दंपत्ति अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार मठिया गांव वार्ड नंबर-7 निवासी 70 वर्षीय गिरी उर्फ श्रीभगवान गिरी एवं 65 वर्षीया उनकी पत्नी शिव कुमारी देवी है। मृतक गिरी उर्फ़ श्रीभगवान गिरी पूजा-पाठ कराने का काम करते थे।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी परिचय कुमार, पीरो प्रभारी डीएसपी अबू सैफी मुर्तुजा, पीरो सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। सूचना पाकर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य को संकलन किया।
यह भी पढ़े : अनियंत्रित होकर सवारी से भरी ऑटो नहर में पलटी, एक बुजुर्ग की मौत
यह भी देखें :
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट


















