अब Passenger Bus से होती है शराब की तस्करी, बैट्री कवर में…

नवादा: नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में एक बार फिर मद्य निषेध विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक Passenger Bus से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। बस कोलकाता से मुजफ्फरपुर जा रही थी तभी रजौली समेकित जांच चौकी पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने जब बस को रुकवा कर जांच की तो बस के बैटरी के कवर में छुपा कर रखा 431 टेट्रा पैक शराब जब्त किया। मद्य निषेध विभाग की टीम ने बस के ड्राईवर, दो खलासी और एक कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया एवं शराब कारोबार के पूरे गैंग की छानबीन में जुट गई है।

मामले में उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखण्ड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच किया की जा रही है, जिसका नेतृत्व उत्पाद एसआई बबलू कुमार कर रहे हैं।शनिवार की अहले सुबह में कोलकाता से आ रही एक बस की जांच के दौरान केबिन से चार इन्वर्टर वाले बैटरी के अंदर छुपाकर रखे कुल 431 टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया।

जब्त शराब में मैकडवेल नम्बर वन के ट्रिपल एक्स रम के 180 एमएल वाले 96 टेट्रा पैक एवं ऑफिसर चॉइस व्हस्की के 180 एमएल वाले 335 टेट्रा पैक बरामद किया गया।उत्पाद बलों ने जब बसकर्मियों से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि रानीगंज में एक व्यक्ति ने शराब दिया था, जिसे बिहार के मुजफ्फरपुर लेकर जाना था। इसके लिये कुल 8000 रुपये भाड़ा दिया गया था। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बरामद शराब को लेकर बस को जब्त किया गया।

साथ ही बस के ड्राइवर रजौली थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी ईश्वरी साव के पुत्र सुरेंद्र कुमार, खलासी पश्चिमी चम्पारण के चनपटिया थाना क्षेत्र के चौबे टोला गांव निवासी स्व मुंशी महतो के पुत्र संतोष कुमार महतो व मुजफ्फरपुर के अहियारपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी नन्द किशोर राय के पुत्र संतोष राय एवं कंडक्टर दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के फतहपुर गांव निवासी मो फारुख के पुत्र मो कैफ के रूप में हुई है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं बस के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं शनिवार को सभी गिरफ्तार लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मौके पर उत्पाद एएसआई बिशु हेम्ब्रम के अलावे उत्पाद सिपाही व गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     Araria में लूट कांड में शामिल एक अपराधी को किया गिरफ्तार

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Passenger Bus Passenger Bus Passenger Bus Passenger Bus Passenger Bus

Passenger Bus

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...