Liqour in Bus
नवादा: होली पर्व के मद्देनजर पुलिस अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में झारखंड की तरफ से बिहार आने वाली वाहनों की जांच करते हुए पुलिस ने एक यात्री Bus से भारी मात्रा में शराब और बियर बरामद किया है। मामला नवादा के रजौली चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक Bus की जांच करते हुए 384 बोतल विदेशी शराब की बोतल और 10 केन बियर बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 8 शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है।
बस से शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने Bus को भी कब्जे में ले लिया और कार्रवाई में जुट गई है। मामले में उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार मद्य निषेध की टीम ने शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लगातार जांच कर रही है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने रजौली चेकपोस्ट पर कोलकाता से मुजफ्फरपुर जाने वाली एक यात्री Bus में जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 8 धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है।
BJP कोर कमिटी की बैठक शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ इन बातों पर हो सकती है चर्चा
गिरफ्तार लोगों में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के सकरी सरैया गांव निवासी महादेव राय के पुत्र कृष्णा कुमार, वैशाली जिले के कुतुबपुर एकरा गांव निवासी स्व शत्रुध्न सिंह के पुत्र बृजेश सिंह एवं हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के सुकी गांव निवासी स्व सुरेश ठाकुर राजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
यात्री Bus से हो रही शराब की तस्करी
दूसरी यात्री बसों पर सवार वैशाली जिले के दीनानाथ गिरी के पुत्र संजीत कुमार के पास से 1.125 लीटर विदेशी शराब, जहानाबाद जिले के मुरारी शर्मा के पुत्र भानु कुमार के पास से 8.5 लीटर विदेशी शराब व दिवाकर शर्मा के पुत्र हरिओम कुमार के पास से 8.5 लीटर विदेशी शराब, पटना जिले के उत्तम कुमार के पुत्र सौरभ कुमार एवं विनय प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार के पास से 500 एमएल वाले 10 केन बियर बरामद किया गया है।
दक्षिण बिहार में Pragati Yatra में सीएम ने की घोषणा, कैबिनेट ने दी 30 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब, बियर व Bus के अलावे गिरफ्तार आठों लोगों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार लोगों को मंगलवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मौके पर उत्पाद एसआई बब्लू कुमार, उत्पाद एसआई संगम कुमार विद्यार्थी एवं एएसआई अंकित कुमार के अलावे गृहरक्षक एवं उत्पाद बल मौजूद रहे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Rohtas पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कहा…
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
Highlights







