Baghmara Violence Update : बाघमारा हिंसा मामले में अबतक 8 गिरफ्तार, सांसद सीपी चौधरी समेत 100 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज

Baghmara Violence Update 

Dhanbad : जिले के बाघमारा में हिलटॉप आउटसोर्सिंग की बाउंड्री वाल निर्माण को लेकर उठे विवाद और आशा कोठी इलाके में पिछले दिनों हुए हिंसक झड़प एवं SDPO पर हमला मामले में अब तक कुल 8 FIR दर्ज हुई है। मामले में कोयला माफिया कारु यादव, सांसद सीपी चौधरी समेत 100 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज की जा चुकी है।

Baghmara Violence Update : पुलिस टीम ने किया इलाके का दौरा
Baghmara Violence Update : पुलिस टीम ने किया इलाके का दौरा

Baghmara Violence Update : 163 के तहत इलाके में निषेधाज्ञा लागू

वहीं बाघमारा हिंसा मामले में पुलिस के द्वारा आसपास के इलाकों में लगातार ताड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। मामले में अबतक पुलिस ने एक महिला समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही कई धारदार हथियार, बम और होलेस्टर एवं 150 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया जा चुका है।

ट7ह min 22Scope News

घटना स्थल पर अब भी 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। इसके साथ ही साथ ही भारी संख्या में झारखंड जगुआर, जैप एवं जिला पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद इलाके में आज ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, DSP शंकर कमती, अरविंद कुमार सिंह, संजीव कुमार ने दौरा किया।

त5ी98 22Scope News

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...