रांची : झारखंड कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष माण्डर के विधायक बंधु तिर्की ने उपायुक्त रांची को पत्र लिख कर चान्हों प्रखण्ड के सिलागांई में निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श विद्यालय को अन्यत्र स्थल चयन कर स्थानांन्तरित करने को कहा है.

बंधु तिर्की ने अपने पत्र में कहा है कि चान्हों के ग्राम सिलागांई स्थित निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श विद्यालय का विरोध कुछ संगठनों द्वारा लगातार किया जा रहा है. इस क्रम में सड़क जाम और कानून व्यवस्था लगातार भंग हो रही है. जिससे टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसलिए जनहित में एकलव्य आदर्श विद्यालय का निर्माण ग्राम सिलागांई से स्थानांन्तरित करते हुए चान्हों प्रखंड के किसी अन्यत्र स्थल का चयन कर कराई जाए.
रिपोर्ट : मदन सिंह

















