Hazaribagh: अनीता देवी को न्याय दिलाने के लिए परिजनों ने दिया धरना, CBI से जांच कराने की मांग की

Hazaribagh: तत्कालीन सदर एसडीओ अशोक कुमार की मृतक पत्नी अनीता देवी को न्याय दिलाने के लिए मृतका के परिवार वालों ने हजारीबाग समाहरणालय भवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान उन्हें समाजसेवी और हजारीबाग के आम लोगों का साथ मिला। इस दौरान मृतका के भाई ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

Hazaribagh: मृतका के परिजनों ने दिया धरना

हजारीबाग सदर के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी अनीता देवी को आग के हवाले कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतका के भाई पूरे परिवार के साथ हजारीबाग के समाहरणालय भवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। इसमें उन्हें हजारीबाग के समाजसेवी एवं आम लोगों का भी भरपूर साथ मिला।

Hazaribagh: मृतका के भाई ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की

अनीता देवी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने कहा है कि इस मामले की जांच को लेकर जो SIT टीम हजारीबाग में बनाई गई है, उन पर उन्हें भरोसा नहीं है। वे इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज इस धरने के बाद भी जिला प्रशासन उन्हें और उनकी बहन को न्याय नहीं देता है तो इसे लेकर हजारीबाग से रांची तक उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस धरने में हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता भी शामिल हुए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मृतक अनीता देवी को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार को संज्ञान लेने को कहा।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...