Arms और शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने…

बेगूसराय: बेगूसराय की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार और शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बेगूसराय की नावकोठी थाना की पुलिस ने नीरपुर गांव में की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक हाइवा ट्रक के साथ विजय रजक नामक एक व्यक्ति को दो देशी कट्टा और 29 जिंदा कारतूस और 88 कार्टून शराब भी जब्त किया है।

मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विजय रजक नामक एक व्यक्ति हथियार से लैस हो कर शराब की बड़ी खेप के साथ आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की जिसके बाद एक हाइवा ट्रक से 88 कार्टून विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने दो देशी कट्टा और 29 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

मामले में बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि गिरफ्तार विजय रजक का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके ऊपर नावकोठी थाना में पूर्व से आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Delhi विधानसभा चुनाव में अपना कैंडिडेट उतारना चाहते हैं मांझी, नीतीश कुमार के बारे में कहा…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Arms Arms Arms

Arms

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...