संयुक्त किसान मोर्चा ने आन्दोलन किया स्थगित, वादा से पीछे हटी सरकार तो फिर से होगा आन्दोलन

Sidhu Border- तीन कृषि कानूनों के खिलाफ करीबन एक वर्ष से सिंधु बॉर्डर और पूरे देश में आन्दोलनरत किसानों ने आखिरकार अपना आन्दोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी है.

संयुक्त किसान मोर्चा जुड़े शिव प्रसाद कक्का ने कहा है कि 11 जनवरी से किसान अपने-अपने घरों को लौटेगें. साथ ही, 15 जनवरी को स्वर्ण मंदिर में अपना माथा टेकेंगे. लेकिन इसके साथ ही किसानों ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि सरकार अपना वादा नहीं निभाती है या वादा से पीछे हटती है तो किसान एक बार फिर से आन्दोलन करने को बाध्य होंगे. किसान मोर्चा हर महीने इसकी समीक्षा करेंगा कि सरकार किसानों की मांग को पूरा करने की दिशा कितना आगे बढ़ी है. यदि सरकार अपने वादे से पीछे हटती है तो किसानों एक बार फिर से आन्दोलन की राह चलेगें.

यहां बता दें कि सराकर ने पहले ही  संसद की सहमति से तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है. लेकिन किसानों की मांग इसके साथ ही किसान आन्दोलन के दौरान मृतक किसानों को मुआवजा देने, किसानों पर पूरे देश में दर्ज मामलों को वापस लेने और एमसपी पर कानून बनाने की है. किसानों नेताओं ने कहा है कि किसान अपनी जीत के साथ वापस जा रहे है. अपने आन्दोलन के दम पर किसानों ने सरकार को बैकफूट पर आने का बाध्य कर दिया.

आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार एक बेहतर कार्यक्रम- जयंत सिन्हा

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...