मकर संक्रांति के अवसर पर महापौर के आवास पर जुटे कई अधिकारी

बेतिया : बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में संत घाट स्थित अपने सिकारिया गार्डेन में नगर पार्षदगण, नगर आयुक्त, अन्य अधिकारी और कर्मियों के साथ-साथ मीडिया पर्सन का सहभोज आयोजित किया। नए साल में आयोजित अपने तरह के सामूहिक समारोह को महापौर ने अपने खास अंदाज में संबोधित करते हुए नए साल में नए माहौल और नए नगर आयुक्त के साथ मिल बैठकर सौहार्दपूर्ण माहौल में नगर निगम क्षेत्र के विकास को रचनात्मक भागीदारी निभाने के लिए नगर पार्षदगण से सहयोग करने की अपील की।

महापौर सिकारिया ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव शनि देव के मिलन से जुड़ा है। शनि देव मकर और कुंभ राशियों के स्वामी होने के कारण लिहाजा यह पर्व अनेक विपरीत राशियों के अनोखे और महत्वपूर्ण मिलन से भी जुड़ा है। महापौर ने कहा कि वर्ष 2024 का वर्ष संपूर्ण नगर निगम के लिए बहुत उपयुक्त नहीं रहा है। उसके कारण हम सभी अपनी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में बहुत सफल नहीं हो सके हैं। इसको लेकर मेरी आप सबसे अपील है कि मकर संक्रांति के पौराणिक घटनाक्रम को उदाहरण मानकर हम सभी इस नए वर्ष को सेवा, सहयोग और नगर निगम क्षेत्र के चौतरफा विकास के लिए यादगार वर्ष बनाने में अपनी रचनात्मक भागीदारी अवश्य निभाएं।

यह भी देखें : 

नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हम नए साल में सबका स्वागत करते हुए पूरे नगर निगम प्रशासन की ओर से अपनी संपूर्ण जिम्मेदारी का पुरजोर निर्वहन के लिए महापौर सहित आप सबको आश्वस्त करते हैं। वहीं महापौर के पति और वार्ड-17 के नगर पार्षद रोहित कुमार सिकारिया ने सबका स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल शाम की शॉट नोटिस को आप सबने स्वीकार कर हमें धन्य कर दिया है। आप सबका यहीं स्नेह और सहयोग बना रहे।

यह भी पढ़े : 243 Seat पर है LJPR की तैयारी, विपक्ष का दही मकर संक्रांति पर हो जायेगा खट्टा

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...