बेतिया : बेतिया नगर निगम महापौर गरिमा सिकारिया ने आज यानी बुधवार को ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की 10वीं वर्षगांठ पर 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को शुरू किया है। विभागीय निर्देश के आलोक में नगर निगम प्रशासन द्वारा मंगलवार को इसकी शुरुआत की गई है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने महाराजा स्टेडियम में नगर निगम पार्षद, नगर आयुक्त शंभू कुमार और अन्य पार्षदगण एवं अधिकारीगण के साथ कार्यक्रम उद्घाटन किया।
इस मौके पर महापौर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी से स्वच्छता को बढ़ावा देना है। सिकारिया ने कहा कि इसके लिए सरकार और विभाग द्वारा ‘स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता’ थीम के तहत जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता के लिए श्रमदान के अतिरिक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय में शामिल स्वच्छ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण का अभियान चलाया जाएगा।
यह भी देखें :
इसके साथ ही संपूर्ण नगर निगम परिवार स्वच्छता सेनानी के रूप में समाज को अपनी विविध सेवा देगा। इसके साथ ही सफाई कर्मियों और सफाई मित्रों के लिए भी सुरक्षा और सुविधा शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सिकारिया ने कहा कि आज से हम सबको स्वच्छताग्रही के रूप में अभियान दूत बनकर कार्य करना है। इस अभियान को हम सबको स्वच्छता और शुद्धता के लिए सर्वश्रेष्ठ लोक आस्था के महापर्व छठ तक जारी रखने का आज संकल्प लेना है। ताकि अपना नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में कम कम बिहार में अव्वल और साफ-सफाई के आधार पर देशभर के अग्रणी नगर निकायों में चुना जा सके।
यह भी पढ़े : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब की जब्त
दीपक कुमार की रिपोर्ट


















