Advertisment

महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की बैठक

बेतिया : बेतिया जिले के महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अपनी अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न नगर निगम बोर्ड की बैठक को ऐतिहासिक महत्व वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे बोर्ड के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम नवागत प्रथम आइएएस नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी का पूरी गर्मजोशी के साथ भरपूर उत्साह से स्वागत किया। वहीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता एवं लक्ष्मण तिवारी के संचालन में संपन्न पहली बोर्ड की सामान्य बैठक में संपूर्ण बेतिया नगर निगम क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता से लाने का संकल्प पारित किया है। इसके लिए कुल छह चरणों में ‘माँ काली धाम कोरिडोर’ के रूप में संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र का पर्यटनिक विकास के लिए छह चरणों में योजनाओं को पूरा करने का प्रस्ताव पारित किया है।

LN Mishra 1 22Scope News

जनआस्था के प्रतीक, आध्यात्मिक व पर्यटनिक महत्व वाले संपूर्ण ‘मां काली धाम कोरिडोर’ का निर्माण 6 चरणों में पूरा किया जाएगा – गरिमा देवी सिकारिया

महापौर सिकारिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जनआस्था के प्रतीक, आध्यात्मिक और पर्यटनिक महत्व वाले संपूर्ण ‘माँ काली धाम कोरिडोर’ का निर्माण छह चरणों में पूरा किया जाएगा। महापौर ने बताया कि इसका डीपीआर बनाने के लिए नगर निगम बोर्ड से प्राधिकृत इस्कॉन इंजीनियर्स नामक एजेंसी द्वारा प्रस्तुत डीपीआर के प्राक्कलन में से प्रथम दो चरणों की योजनाओं को आज 31 मई को संपन्न बैठक में पारित कर दिया है। सिकारिया ने बताया कि प्रस्तुत डीपीआर के अनुसार, मां काली धाम कॉरिडोर में प्रथम दो चरणों में पूरी होने वाली मंदिर परिसर के समग्र जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य पर अलग-अलग करीब सवा तीन करोड़-सवा तीन करोड़ की लागत आना संभावित बताया गया है, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति आज दे दी गई।

यह भी देखें :

2 चरणों का निर्माण पूरा हो जाने के बाद बाकी 4 चरणों के कार्य पर क्रमवार स्वीकृति प्रदान की जाएगी – महापौर

महापौर ने बताया कि ‘मां काली धाम कॉरिडोर’ के इन दो चरणों का निर्माण पूरा हो जाने के बाद बाकी चार चरणों के कार्य पर क्रमवार स्वीकृति प्रदान की जाएगी। बैठक में पारित अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों के बाबत महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में अंतराज्यीय लुक में बनने वाले न्यू बस स्टैंड के नव निर्माण पर करीब 14 करोड़ रुपए की लागत की प्रशासनिक स्वीकृति आज प्रदान की गई। इसके साथ ही महापौर ने बताया नगर निगम के नवअधिग्रहित क्षेत्र के वार्ड 43 के रानीपकड़ी के समीपवर्ती सोनारपट्टी पुल के नवनिर्माण पर करीब दो करोड़ लागत वाले इस्कॉन इंजीनियर्स नामक एजेंसी द्वारा तैयार डीपीआर के प्राकलन को भी नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित किया गया है। इस क्रम में नवागत नगर आयुक्त नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने सभी विकास योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण पूरा कराने में सभी नगर पार्षद और सदस्यगण का सहयोग मांगा।

यह भी पढ़े : Municipal Office के घारी पर तैनात सफाईकर्मी ही करेंगे वार्डो के कमर्शियल क्षेत्रों में रात्रि सफाई: गरिमा

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...