दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक फिर से बिछी कोहरे चादर, अभी ठंड होगी और प्रचंड

डिजिटल डेस्क : दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक फिर से बिछी कोहरे चादर, अभी ठंड होगी और प्रचंड। बीच में हुई बूंदाबांदी और बने बारिश और ओलावृष्टि के माहौल के बाद उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश हिस्सों को कोहरे से निजात मिल गई थी। लेकिन बीते आधी रात के बाद से बुधवार तड़के के बीच लगभग पूरा उत्तर भारत फिर से घने कोहरे की आगोश में  समा रहा है।

आलम यह है कि उत्तर भारत में कई जगहों पर दृश्यता काफी कम हो गई है।भारतीय मौसम विभाग की बुधवार सुबह की बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली -एनसीआर  से  लेकर यूपी के अधिकांश जिलों और बिहार तक में फिर से घने कोहरे की चादर बिछने का माहौल बना है। इसके चलते अभी ठंड के प्रकोप और ज्यादा प्रचंड होने के संकेत हैं।

घने कोहरे ने फिर उत्तर भारत में बढ़ाई ठंड…

देश की राजधानी दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में हुई बारिश के दौर के बाद कोहरा फिर से लौट आया है। दिल्ली-एनसीआर और यूपी में कोहरे की चादर छा गई है। इसके चलते उत्तर भारत में ठंड के और भी प्रचंड होने के संकेत हैं, ऐसा भारतीय मौसम विभाग का मानना है।  दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड जारी है।

सुबह घना कोहरा और दिनभर चलने वाली शीतलहर परेशान कर रही है। दिल्ली में आज और कल के लिए तो बारिश का अलर्ट है। हालांकि आज तड़के देश की राजधानी में घना कोहरा भी छाया हुआ है। यूपी में भी बारिश की भविष्यवाणी है तो वहीं बिहार समेत कई राज्य ऐसे भी हैं जहां ठंड अभी अपने शबाब पर है। पहाड़ी राज्यों में भी अभी ठिठुरन जारी है।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

घने कोहरे के चल ते दिल्ली-एनसीआर से यूपी-बिहार तक कई जगहों पर दृश्यता शून्य

इसी बीच जानका्री आ रही है कि दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी – बिहार के कई इलाकों में घने कोहरे की चादर बिछी। इससे विगत दिनों तनिक राहत महसूस हुई थी लेकिन अब फिर से जनजीवन अस्तव्यस्त होने की स्थिति में है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कई इलाकों में दृश्यता ना के बराबर है।

दृश्यता इतनी कम है कि सड़कों पर गाड़ियों के हेडलाइट्स और पार्किंग लाइट्स ही दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही रेंगती हुई रफ्तार में गाड़ियां चल पा रही हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही दिल्ली -एनसीआर में आज हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान भी है।

यूपी समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का नजारा।
यूपी समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का नजारा।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को जारी की एडवाइजरी, घने कोहरे के चलत कई ट्रेनें हुई कैंसिल

इस बीच, भारतीय रेलवे ने इस बात पर जोर दिया कि ये उपाय दुर्घटनाओं को रोकने और कोहरे के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैं। इसी क्रम में भारतीय रेलवे ने अपनी ओर से यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा है कि – ‘यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति ऑनलाइन या नजदीकी रेलवे स्टेशन पर जांच लें’।

यही नहीं, घने कोहरे के चलते लगातार  बन-बिगड़ रहे मौसमी मिजाज को देखते हुए कई ट्रेनों का संचालन भारतीय रेलवे ने फिलहाल कुछ समय के स्थगित करने का फैसला लिया है।

जिन ट्रेनों को कैंसल कर दिया है उसमें 14617-18 अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (2 मार्च तक), 14606-05 ऋषिकेश जम्मू तवी एक्सप्रेस (24 फरवरी तक), 14616-15 अमृतसर लालकुआं एक्सप्रेस (22 मार्च तक), 14524-23 अंबाला हरिहर एक्सप्रेस (27 फरवरी तक), 18103-04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (28 फरवरी तक), 12210-09 काठगोदाम कानपुर वीक्ली एक्सप्रेस (25 फरवरी तक) और 14003-04 मालदा टाउन दिल्ली एक्सप्रेस (1 मार्च तक) शामिल हैं।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...