घने कोहरे की चादर की लपेटे में दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार

डिजिटल डेस्क : घने कोहरे की चादर की लपेटे में दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार। चालू ठंडी के मौसम में शुक्रवार को पौ फटने से पहले से ही दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार तक घने कोहरे की चादर फैली है। इससे अधिकांश शहरों और जिले के साथ एयरपोर्टों पर दृश्यता शून्य हो गई है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह की उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन की मानें तो दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में हैं।

दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान तक दिन भर चलने वाली शीतलहर और सुबह-शाम कोहरा लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा  है। घने कोहरे की  स्थिति को देखते हुए दिल्ली और यूपी में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार और पूर्वी के 21 जिलों में घने कोहरे से दृश्यता हुई शून्य

पूर्वी यूपी के 21 जिलों और इससे सटे बिहार के गांगेय इलाकों के साथ सरयू, सोन, गंडक आदि नदियों के तटीय इलाकों में भी घना कोहरा का चादर वाली स्थिति होने की सूचना है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की सूचना के मुताबिक, शुक्रवार को चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी जिले में घना कोहरा छाया हुआ है।

साथ ही संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बस्ती, गौरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में घना कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही गोंडा, हरदोई, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर और सहारनपुर में भी घना कोहरा छाया है।

इसी क्रम में शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरे की चादर बिछी है।

शीतलहर की दस्तक
शीतलहर की दस्तक

यूपी में अगले 24 घंटों में बदलने जा रहा मौसमी मिजाज, बूंदाबांदी के साथ बारिश की संभावना

यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने की उम्मीद है। राज्य के कई हिस्सों में 11 और 12 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। बारिश की वजह तापमान में थोड़ी कमी आएगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 जनवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है। शनिवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद कंपकंपी वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

कोहरे और कड़ाके की ठंड के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को हो रही परेशानी।
कोहरे और कड़ाके की ठंड के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को हो रही परेशानी।

सर्द पछुआ हवाओं के कारण बिहार में भी घने कोहरे के साथ ही हाड़ कंपाने वाली ठंड के हालात

मौसम विभाग ने अगले दो दिन में कई जगह बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही यूपी से सटे बिहार में सर्द पछुआ हवाओं के कारण शीतलहर के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक स्थिति में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं जताई है।

Dense Fog
Dense Fog

भारतीय मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान तक दिन भर चलने वाली शीतलहर और सुबह-शाम कोहरा लोगों की मुसीबत लगातार बढ़ा रहा है। इसमें तत्काल राहत का संकेत नहीं है। अलबत्ता, कल यानी  11 और 12 जनवरी को कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है, जिसकी वजह से तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

संकेत है कि 11 जनवरी को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। इससे दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार के ग्राम्यांचलों के साथ ही उपनगरीय एवं शहरी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड की स्थिति बनेगी।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...