Giridih : पारसनाथ मकर संक्रांति मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब…

Giridih : गिरिडीह के पारसनाथ के मकर संक्रांति मेला में बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। झारखण्ड के गिरिडीह, बोकारो, धनबाद समेत आसपास जिले के लाखों श्रद्धालुओं ने पारसनाथ पर्वत की यात्रा कर सुख शांति की दुआ मांगी।
पारसनाथ की यात्रा को लेकर सुबह से ही सड़कों पर लंबी कतार लगी रही।

चीगद min 1 22Scope News

Giridih : मेला समिति तथा स्थानीय प्रशासन रही मुस्तैद

मकर संक्रांति पर भीड़ भाड़ को देखते मकर संक्रांति मेला समिति तथा स्थानीय प्रशासन दिन भर मुस्तैद रही। श्रद्धालुओं का जत्था दिन भर चलता रहा। गिरिडीह जिले के अलावा झारखण्ड बिहार के विभिन्न जिले के लोगों ने पारसनाथ पर्वत की 27 किलोमीटर पैदल यात्रा की।

मधुबन मुख्य मार्ग से लेकर पारसनाथ पहाड़ की चोटी तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। पहाड़ यात्रा के बाद लोगों ने मेला का भी लुत्फ उठाया। मेला में खाने पीने की दुकान जैसे चाट, चामिन, मिठाई के अलावा मनोरंजन के लिए आकर्षक और तरह-तरह के झूले पर्यटकों को लुभा रही थी।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...