मईयां सम्मान योजना: 20 से 25 जनवरी के बीच लाभुकों को मिलेगी राशि, वेबसाइट अपग्रेडेशन के कारण आवेदन प्रक्रिया प्रभावित

रांची:  मईयां सम्मान योजना के तहत जनवरी माह की राशि 20 से 25 जनवरी के बीच लाभुकों के खातों में भेजी जाएगी। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि लाभुकों के खातों में ₹2500 की राशि भेजने की तैयारी सुनिश्चित करें।मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट फिलहाल बंद है, जिसके कारण नए लाभुकों के नाम सूची में दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही, पहले से किए गए आवेदनों की त्रुटियों का समाधान भी बाधित है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि साइट अपग्रेडेशन का काम चल रहा है और इसे दो-तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सभी जिलों को लॉग-इन पासवर्ड प्रदान कर दिया जाएगा, जिससे नई प्रविष्टियों और लंबित आवेदनों का निष्पादन शुरू हो सकेगा।

वेबसाइट बंद होने के चलते विभिन्न जिलों और प्रखंड कार्यालयों में महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो रही है। कई महिलाएं अपने लंबित आवेदनों और दिसंबर माह की राशि के लिए परेशान हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि कई लाभुकों के बैंक खाते आधार से नहीं जुड़े हैं या खाते की जानकारी, जैसे बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड, गलत है। इस कारण से कई खातों में राशि नहीं पहुंच पाई है।

वेबसाइट के पुनः चालू होने के बाद लंबित आवेदनों का समाधान और नए लाभुकों के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नए लाभुकों को योजना में शामिल किए जाने के बाद, उन्हें अगले माह से ₹2500 की राशि मिलने लगेगी। राज्य सरकार ने लाभुकों को आश्वासन दिया है कि योजना के तहत राशि वितरण में आ रही समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाएगा।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...