जीतन राम मांझी ने Bihar में इतनी सीटों पर ठोका दावा, कहा ‘कार्यकर्ताओं की मांग…’

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां और गठबंधन चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं। एक तरफ महागठबंधन में लंबे समय से विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर खींचतान चल रहा है तो दूसरी तरफ एनडीए में अभी तक सब ठीकठाक नजर आ रहा है। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने 40 सीटों पर अपना दावा ठोका है।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के एक कार्यक्रम के दौरान हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि हम कम से कम 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ें। हालांकि मेरा अपना मत है कि हम 20 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन कार्यकर्ताओं और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की मांग है कि हम कम से कम 40 सीटों पर चुनाव लड़ें।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से जब पूछा गया कि अगर उन्हें 40 सीटें नहीं मिलती है तो क्या वह एनडीए का हिस्सा रहेंगे या नहीं तो जवाब में उन्होंने कहा कि हमें प्यार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहा है, सम्मान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल रहा है तो फिर हम एनडीए में क्यों नहीं रहेंगे। अगर हमें भूख लगती है तो हम परिवार के लोगों से भोजन मांगेंगे तो क्या है झगड़ा हो जायेगा। हम अपनी बात रखेंगे और जो निर्णय होगा उसके हिसाब से आगे देखा जायेगा। हम अपने कार्यकर्ताओं की फिलिंग को समझेंगे और उसे सबके सामने रखेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    सहरसा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के बारे में विस्तृत से बताया JDU MLA गूंजेश्वर साह…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar

Bihar

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...