17 सीटों पर JDU ने ठोका दावा

पटना : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे सभी पार्टियों में सीटों को लेकर घमासान जारी है। बिहार में एनडीए की सरकार है। लेकिन अभी तक बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व जदयू नेता जमा खान ने एक बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू लोकसभा चुनाव 17 सीटों पर लड़ेगी।

बता दें कि बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर अभी भी संसय की स्थिति बनी हुई है। पूर्व मंत्री जमा खान ने 17 सीटों पर दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार में हमारे 16 सांसद हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में 17 सीटों पर लड़ी थी और हम 16 सीटें जीते थे। हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ बैठकर निर्णय लेंगे। वहीं चिराग पासवान को लेकर कहा कि चिराग पासवान एनडीए का हिस्सा हैं और वह कही नहीं जा रहे हैं।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...