Nawada में आभूषण दुकान में शटर काट कर चोरी, करीब 10 लाख….

नवादा: बिहार के नवादा में चोरों ने एक आभूषण दुकान को अपना निशाना बनाया और शटर तोड़ कर दुकान में प्रवेश कर लाखों रूपये के संपत्ति की चोरी कर ली। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय व्यवसायियों में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस भी छानबीन में जुट गई है।

घटना नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के राजगीर रोड की जहां पूर्व विधायक अनिल सिंह के आवास के बगल में स्थित आभूषण दुकान को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया और शटर काट कर दुकान में घुस कर लाखों रूपये के आभूषणों की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि तीन चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना की सूचना हिसुआ थाना की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दुकान के संचालक मोहन वर्मा ने कहा कि घटना बीती रात दो बजे के आसपास की है।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की तरह रात में हम अपना दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब दुकान पहुंचे तो पता चला कि दुकान का शटर कटा हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी हमने चोरी गए सामानों का आकलन नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि चोरों ने करीब 10 लाख के आभूषणों की चोरी कर ली है। मामले में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

घटनास्थल पर डीएसपी सदर-2, हिसुआ के सर्कल इंस्पेक्टर समेत पुलिस की टीम छानबीन में जुटी हुई है। फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोग भी अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पूर्व विधायक के आवास के बगल में सरेआम इस तरह से चोरी होती है लेकिन पुलिस अंजान है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     पटना का कुख्यात चढ़ा STF के हत्थे, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada Nawada

Nawada

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...