Banka में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू की जनसंपर्क यात्रा

बांका: बांका में जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा सह जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत कबूतर उड़ा कर और तिरंगा का बैलून उड़ा कर की गई। इस मौके पर कांग्रेस की जिलाध्यक्षा कंचना कुमारी सिंह ने कहा कि हम हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड्गे, राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के विचारों को गांव गांव और जन जन तक पहुँचाने के लिए जनसंपर्क एवं विमर्श के लिए भारत के लोग यात्रा शुरू कर रहे हैं।

आज यात्रा तेलडीहा गांव, गोयडा, रामचूआ,कुरमा, लालमनी चक होते हुए रायपुरा तक जाएगी। कल सदाकत आश्रम पटना में राहुल गांधी के कार्यक्रम होने के कारण यात्रा स्थगित रहेगी फिर 19 तारीख से शंभूगंज प्रखंड में यात्रा की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा यात्रा शंभूगंज के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में अमरपुर में शुरू की जाएगी और उसके बाद मां के प्रखंड में भी किया जाएगा।

मौके पर शंभूगंज के प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, अमरपुर के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी, फुल्लीडुमर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मेहता, जिला उपाध्यक्ष अजय चक्रवर्ती, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, राहुल देव ,विभूति सिंह, राजेश सिंह किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जन उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Chain Snatching के 27 कांडों का एकसाथ उद्भेदन, वैशाली से पटना आ कर…

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Banka Banka Banka

Banka

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...